राजकीय विद्यालय सोनड़ी में मानक क्लब की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
भारतीय मानक ब्यूरो के तहत आयोजित प्रतियोगिता में निशा और किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनड़ी में छात्र पोस्टर हाथों में लिए खड़े हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनड़ी में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित मानक क्लब के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से मानकों की उपयोगिता को प्रदर्शित किया।
मेंटोर टीचर विरेन्द्र साहेवाल ने विद्यार्थियों को मानकों की उपयोगिता की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए उत्साहित किया। प्रतियोगिता में कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री रामनिवास, राजपाल, लालचंद, पंकज शर्मा और मेंटर टीचर विरेन्द्र साहेवाल ने निर्णायकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा व किरण ने, द्वितीय स्थान मनोज व गौतम ने, तृतीय स्थान लक्ष्य व शिव कुमार ने तथा चतुर्थ स्थान आशा व पल्लवी ने प्राप्त किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामनिवास ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामनिवास ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में काम आने वाले भारतीय मानक ब्यूरो के महत्व की जानकारी दी और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र छिंपा व भीमराज सहित अन्य स्टाफ साथी भी उपस्थित रहे।

Narendra Tiwari, Hanumangarh
नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।
