नोहर में श्री गौरीशंकर बिहानी परिवार का भव्य स्वागत, छात्राओं को दिया पर्यावरण संरक्षण और संस्कार का संदेश
नोहर के श्री गौरीशंकर बिहानी राजकीय कन्या महाविद्यालय में भामाशाह बिहानी परिवार का भव्य स्वागत। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और परिवार ने पर्यावरण संरक्षण, माता-पिता सेवा एवं संस्कार का संदेश साझा किया।

नोहर, 19 नवम्बर। स्थानीय श्री गौरीशंकर बिहानी राजकीय कन्या महाविद्यालय में भामाशाह स्व. गौरीशंकर बिहानी के परिवार का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती विमला देवी बिहानी, रूपा बिहानी, मुदित बिहानी और वेदिका बिहानी का महाविद्यालय परिवार द्वारा आदरपूर्वक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. श्री गौरीशंकर बिहानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर स्वागत समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर बिहानी परिवार के सदस्यों ने सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम का सामूहिक गान प्रस्तुत किया।
श्रीमती विमला देवी बिहानी ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को अपने माता-पिता की सेवा और उनकी आज्ञा का पालन करने का महत्व भी बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सरोज न्योल एवं संपूर्ण स्टाफ ने बिहानी परिवार का सम्मान करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक और क्षेत्रीय कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत घूमर नृत्य और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही योग और शारीरिक व्यायाम से संबंधित नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। श्रीमती विमला देवी बिहानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उन्हें निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
सांस्कृतिक और स्वागत समारोह में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, मिशन सो बेड के संरक्षक हनुमान प्रसाद व्यास, और एडवोकेट कन्हैया लाल मित्रुका ने क्षेत्रीय विकास में बिहानी परिवार की योगदान की सराहना की। इस अवसर पर वेदिका बिहानी ने भजन “श्री रामचंद्र कृपालु भजमन” प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी विशेष बनाया।
महाविद्यालय परिवार ने बिहानी परिवार और अतिथियों का सम्मान प्रतीक भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार राठी ने किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, महावीर प्रसाद व्यास, सत्यप्रकाश जोशी, बालकृष्ण व्यास, लालचंद सैनी, प्रमोद चौहान, महावीर सिंह, कृष्ण कसोटिया, कृष्ण लाल, अलका, कृष्ण कुमार, मुकेश सहित छात्राओं की उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम न केवल बिहानी परिवार के योगदान को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि युवा छात्राओं को संस्कार, सेवा भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
- Gaurishankar Bihani family visit Noharनोहर कन्या महाविद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रमNohar girls college cultural eventनोहर पर्यावरण संरक्षण संदेशNohar environmental awareness by Bihani familyनोहर घूमर नृत्य कार्यक्रमNohar Rajasthani Ghoomar dance performanceनोहर योग नृत्य आयोजनNohar yoga dance eventबिहानी परिवार सामाजिक योगदान नोहरBihani family social contribution Noharनोहर छात्राओं को शिक्षा संदेशNohar girls students educational messageनोहर मां सरस्वती दीप प्रज्वलनNohar Saraswati lamp lighting ceremonyनोहर महाविद्यालय छात्राओं के लिए प्रेरणाNohar college students inspirationनोहर सांस्कृतिक और नैतिक कार्यक्रमNohar cultural moral awareness event

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
