नोहर, 21 दिसंबर। चुरु जिले की तारानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रह चुके पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश जांगिड़ को जांगिड़ सुथार समाज की शिरोमणी राष्ट्रीय संस्था, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, के राष्ट्रीय राजनैतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

रविवार को रामा मैरिज पैलेस में आयोजित बैठक में कृषि उपज मण्डी समिति के निर्वतमान अध्यक्ष बलवीर सुधार की अध्यक्षता में जांगिड़ सुथार समाज के पदाधिकारियों और राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय समाज बन्धुओं ने राकेश जांगिड़ को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जांगिड़ समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में यह बताया गया कि युवा नेतृत्व राकेश जांगिड़ से समाज को गहरी उम्मीदें हैं। उनके नेतृत्व में न केवल केन्द्र और राज्य सरकार के समक्ष सामाजिक मुद्दों की पैरोकारी मजबूत होगी, बल्कि समाज को नई दिशा और दृष्टिकोण भी प्राप्त होगा। पदाधिकारी एवं समाज बन्धु यह भी मानते हैं कि राकेश जांगिड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से समाज के लिए सत्ता और संगठन में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित होगी और युवा वर्ग राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय होकर समाज की सेवा में योगदान देंगे।

महासभा के राजनैतिक प्रकोष्ठ के इस कदम से भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य प्रभावी राजनैतिक दलों में समाज की दावेदारी मजबूत होगी। इसके माध्यम से स्थानीय निकायों, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में समाज के लोगों का आनुपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के प्रयास तीव्र होंगे।

इस मौके पर गोगामेड़ी समिति अध्यक्ष भादर राम सुथार, विनोद जांगिड़, एडवोकेट रोहिताश जांगिड़, पूर्व पार्षद पवन सुथार, डॉ. श्रवण सुथार, शिवनारायण सुथार, अमरसिंह सुथार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के दाताराम जांगिड़, राजेश सुथार, भाजपा नगर मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश सुथार, भाजपा नेता जिन्द्रपाल सुथार और लक्ष्मी नारायण सुथार समेत कई अन्य समाज बन्धु उपस्थित रहे।

समाज और राजनीति के संगम में यह नियुक्ति न केवल जांगिड़ सुथार समाज के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि यह युवा नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता की नई दिशा को भी स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story