नोहर, 18 सितंबर। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) जिला हनुमानगढ़ का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को श्री करणी माता धर्मशाला, नोहर में शुरू हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य विषय “समाज के बदलते परिवेश एवं व्यक्तित्व विकास में शिक्षक की भूमिका” रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश अरोड़ा रहे। सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय मीरा भादू, अध्यक्ष रणवीर जाखड़, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य रामजीलाल सहारण तथा मुख्य वक्ता श्रवण ढाका रहे। भूराराम सहारण, महावीर सहारण और आईदान हुड्डा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



सम्मेलन में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बेगराज खोथ, जोगेंद्र मोठसरा, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नांदेवाल, जिला मंत्री अशोक धौलपुरिया तथा विभिन्न उपशाखाओं के अध्यक्ष और मंत्री सहित संगठन पदाधिकारियों ने शैक्षिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में शिक्षक की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। शिक्षक की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों की एकजुटता, संवाद और सकारात्मक प्रयास जरूरी हैं।

सम्मेलन में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को सम्मानजनक एवं सकारात्मक कार्य वातावरण मिलना आवश्यक है। बदलती शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार, तकनीक और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई गई।

जिला मंत्री अशोक धौलपुरिया ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने जिले में संगठन की गतिविधियों एवं शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता बताई।

इस दौरान शिक्षक प्रतिनिधियों ने विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। सम्मेलन के प्रथम दिन संयोजक उग्रसेन सहारण एवं रणजीत सिंह गोदारा ने सभी अतिथियों, शिक्षक प्रतिनिधियों और सहभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

दो दिवसीय सम्मेलन का समापन शनिवार को विभिन्न सत्रों में चर्चा एवं प्रस्तावों के साथ होगा। सम्मेलन में शैक्षिक व्यवस्था, शिक्षक हितों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सामूहिक विमर्श को प्रमुखता दी गई।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story