राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की ओर से जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन 18 एवं 19 सितंबर को करणी धर्मशाला, नोहर में किया जाएगा। सम्मेलन में हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हनुमानगढ़ पन्नालाल कड़ेला होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) यशपाल असीजा तथा जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) च्यानणमल भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में श्रवण ढाका, प्रधानाचार्य संबोधित करेंगे।

सम्मेलन का प्रमुख विचारणीय विषय “समाज के बदलते परिवेश एवं व्यक्तित्व विकास में शिक्षक की भूमिका” रखा गया है। इस दौरान बदलते सामाजिक परिवेश के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव, विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं व्यक्तित्व विकास में शिक्षक की भूमिका, वर्तमान शैक्षिक चुनौतियों और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन के प्रथम दिवस 18 सितंबर को सुबह 10:15 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित होगा। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता हंसराम महरिया होंगे। अध्यक्षता रणवीर जी जाखड़ करेंगे, जबकि जगदीश प्रसाद स्वामी स्वागताध्यक्ष रहेंगे।

19 सितंबर को सुबह 10:15 बजे खुला अधिवेशन, निर्वाचन, शपथ ग्रहण एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नंदेवाल करेंगे।

संगठन पदाधिकारियों ने जिलेभर के अधिकाधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं से सम्मेलन में भाग लेकर संगठनात्मक एकता को मजबूत करने तथा शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होने वाले शैक्षिक संवाद में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story