नोहर के उभरते फुटबॉल खिलाड़ी पीयूष सैनी ने अपनी प्रतिभा के दम पर राजस्थान की अंडर-14 फुटबॉल टीम में जगह बनाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बीकानेर में आयोजित अंडर-14 स्कूल नेशनल कैंप के दौरान घोषित राजस्थान की 18 सदस्यीय फुटबॉल टीम में पीयूष का चयन हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राजस्थान की टीम आगामी 12 से 17 नवंबर तक मध्यप्रदेश के छतरपुर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया स्कूल नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में पीयूष सैनी टीम के सदस्य के रूप में मैदान पर उतरेंगे और राजस्थान की ओर से दमखम दिखाएंगे।

पीयूष के राजस्थान टीम में चयन की खबर से खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिला फुटबॉल संघ हनुमानगढ़ के सचिव शशिकांत शर्मा, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी विजयकिशोर माहिया, फुटबॉल कोच अशोक कंकर, जुल्फिकार पठान तथा राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी गुलफान खान ने उनके चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

पीयूष की इस उपलब्धि से नोहर के खेल प्रेमियों और फुटबॉल खिलाड़ियों में उत्साह है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। पीयूष सैनी पत्रकार किशन सैनी के पुत्र हैं।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story