नोहर, 16 दिसंबर। नोहर नगरपालिका क्षेत्र की नंदा कॉलोनी, वार्ड नंबर 2 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थाई समाधान कर कॉलोनी की महिलाओं ने नगर पालिकाध्यक्ष हाजन खातून टाक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मदरसा बोर्ड की पूर्व चेयरमैन मेहरुनिशा टाक भी मौजूद रहीं।

महिला मंडल की प्रतिनिधि टीम पालिकाध्यक्ष निवास पर पहुंची और उन्होंने जलापूर्ति में हुई सुधार की सराहना की। महिलाओं ने बताया कि वार्ड में पेयजल संकट को लेकर उन्होंने गत दिनों पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती मेहरुनिशा टांक को समस्या से अवगत कराया था। तत्पश्चात, पालिकाध्यक्ष ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ तत्काल संवाद कर वार्ड में चल रही पेयजल समस्या का संज्ञान लिया। विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का मूल्यांकन कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया, जिससे कॉलोनी में पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हुई।

इस मौके पर गितू शर्मा, देवकी जोशी, सरोज शर्मा, रेणु पारीक, प्रवीण सुथार, टीना लाटा, बिरमा, ममता और मंजू सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। महिला मंडल ने इस अवसर पर कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग भी रखी, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया।

पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होने से वार्डवासियों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह कदम स्थानीय प्रशासन की तत्परता और जनता की भागीदारी का प्रतीक माना जा रहा है।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story