लावा सरदारगढ़ में ओसवाल समाज का महाकुंभ 26 दिसंबर से
लावा सरदारगढ़ में ओसवाल जैन समाज का तीन दिवसीय महाकुंभ 26 दिसंबर से शुरू होगा। देश-विदेश से आए सरदारगढ़ निवासी समाज के परिवार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गरबा रास, कवि सम्मेलन और भैरव भक्ति में भाग लेकर भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करेंगे।c

सरदारगढ़ में तीन दिवसीय स्नेह सम्मेलन का आयोजन, देश-विदेश के परिवारों की होगी भव्य उपस्थिति
सवाई माधोपुर, आमेट। लावा सरदारगढ़ स्थित ओसवाल जैन प्रबंधन समिति एवं लावासरदारगढ़ जैन मित्र मंडल मुंबई के सहयोग से आगामी 26 दिसंबर से तीन दिवसीय महाकुंभ का आयोजन सरदारगढ़ कस्बे में होगा। यह महा स्नेह मिलन समारोह, जो भाईचारे और एकता का प्रतीक माना जाता है, तीन वर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर सरदारगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।
सरदारगढ़ की मातृभूमि से जुड़े रहने और पारंपरिक राजस्थान एवं मेवाड़ी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश में रहने वाले सरदारगढ़ निवासी ओसवाल जैन समाज के सभी परिवारों की गौरवमयी उपस्थिति रहेगी। तीन दिवसीय सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजन, हास्य व ज्ञानवर्धक गोष्ठियों के साथ हर्षोल्लास का माहौल रहेगा।
समारोह का शुभारंभ 26 दिसंबर को प्रातः संस्कार ज्योति महिला मंडल मुंबई द्वारा सपना गीतों से होगा। इसी दिन सुबह 9 बजे सकल जैन समाज के सभी सदस्य विशाल सामूहिक प्रभात फेरी में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रारंभ होंगी और रात्रि भैरव भक्ति के मंगल अनुष्ठान के साथ दिन के कार्यक्रमों का समापन होगा।
27 दिसंबर को स्वागत समारोह के साथ दिन की शुरुआत होगी। इसके बाद 1:30 बजे गरबा रास प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और रात्रि 8 बजे विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महाकुंभ के अंतिम दिन 28 दिसंबर को प्रातः 9 बजे चुनाव कार्यक्रम होगा, जिसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे मनोरंजन, हास्य रस और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन होगा।
लावासरदारगढ़ जैन मित्र मंडल मुंबई के अध्यक्ष सुरेश सुराणा ने बताया कि यह सम्मेलन न केवल समाज के सदस्यों को आपसी मेलजोल और भाईचारे का अवसर देगा, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और मातृभूमि के प्रति गर्व भी जागृत करेगा। इस तरह तीन दिवसीय यह महा स्नेह सम्मेलन सरदारगढ़ कस्बे के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
