हनुमानगढ़, 28 दिसंबर: जांगिड़ सुथार समाज ने गोगामेड़ी में अपने नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर समाज के गौरव और भविष्य की दिशा पर जोर दिया। समारोह में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जांगिड़ ने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को शिक्षा एवं संस्कार के माध्यम से आगे लाने पर विशेष विचार साझा किए।

गोगामेड़ी स्थित श्री विश्वकर्मा जांगिड़ सुथार सेवा सदन में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता महासभा जिला अध्यक्ष चम्पालाल जांगिड़ ने की। इस अवसर पर हिसार से ओमप्रकाश आर्य, कृषि उपज मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बलबीर सुथार, टिब्बी नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलवंत सुथार, महासभा चुरु जिला अध्यक्ष नीरज जांगिड़, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज आर्य, भादरराम सुथार, मांगेराम सुथार, जयसिंह धामू, सोहन लाल लदोईया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। गुरु गोरक्षनाथ और जाहरवीर गोगाजी को याद करते हुए समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मंच संचालन विनोद जांगिड़ ने किया।

वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार देने, समाज के राजनीतिक अधिकारों की दिशा में कदम बढ़ाने, ईर्ष्या-द्वेष से दूर रहने और सामाजिक कुरीतियों से बचने का संदेश दिया। इस अवसर पर एडवोकेट रोहताश जांगिड़, पूर्व पार्षद पवन सुथार, कृष्ण लाल, प्यारेलाल जांगिड़, सुरजीत जांगिड़, घड़सीराम नेठराना, हनुमान राजोतिया, रामकुमार, वेदपाल, रामनिवास पाटोदिया, बाबूलाल बैंस, मनीराम सुथार, नानकराम, मदन, बलवंत बरड़वा, जुगलाल जांगिड़, दाताराम जांगिड़, चन्द्रपाल जांगिड़ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कार्यकारिणी में प्रतापसिंह, मोहनलाल सामड़ीवाल, घड़सीराम नेठराना, कैप्टन जसवंत सिंह, सुरेश दनेवा, सत्यपाल खण्डेलवाल, जगदीश को उपाध्यक्ष, अशोक सुथार को महामंत्री, रामप्रसाद जांगिड़ को कोषाध्यक्ष, पूर्व सरपंच चन्द्रपाल जांगिड़ को मंत्री, कृष्ण पाटोदिया और मनीराम जांगिड़ को संगठन मंत्री, हीरालाल जांगिड़ को प्रचार मंत्री तथा रामनिवास माण्डण और सुरेन्द्र लदोईया को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह ने न केवल जांगिड़ सुथार समाज के संगठनात्मक स्वरूप को मजबूती दी, बल्कि समाज के युवाओं को राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सक्रिय होने की प्रेरणा भी दी।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story