नोहर के शिव-हनुमान मंदिर में चोरी, कैमरे तोड़े और दानपात्र से नकदी पार
बिजली निगम कार्यालय के पास अज्ञात नकाबपोश चोर ने दानपात्र से 1500 रुपये चुराए, पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश में जुटी।

नोहर के मंदिर में चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान और तोड़फोड़ का दृश्य।
नोहर में बिजली निगम कार्यालय के पास स्थित शिव-हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के दानपात्र से करीब 1500 रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के बाद चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया।
मंदिर के पुजारी देवकीनंदन शर्मा ने पुलिस को परिवाद देकर बताया कि अज्ञात चोर रात करीब एक बजे मंदिर में घुसे। चोरों ने दानपात्र से नकदी निकालने के बाद मंदिर में लगे सभी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में एक नकाबपोश युवक मंदिर परिसर में दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद मंदिर में बिखरा सामान वारदात के बाद की स्थिति को दर्शा रहा है।

Narendra Tiwari, Hanumangarh
नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।
