नोहर, 23 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर नोहर पंचायत समिति क्षेत्र में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पंचायत समिति नोहर के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से 25 अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें निमला मंदरपुरा ब्लॉक से रामस्वरूप देहडू को पार्टी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

माकपा नेता मंगेज चौधरी ने बताया कि निमला मंदरपुरा ब्लॉक से रामस्वरूप देहडू को पार्टी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति के आधार पर अधिकृत प्रत्याशी चुना गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गांववासियों के निर्णय के अनुसार अब उनके परिवार का कोई भी सदस्य पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगा।

पंचायत समिति नोहर के लिए माकपा की ओर से जारी सूची में ब्लॉक 01 से ममता, ब्लॉक 02 से ओमप्रकाश, ब्लॉक 03 से विनोद कुमार, ब्लॉक 06 से अभीषा, ब्लॉक 07 से सोनू, ब्लॉक 08 से राजेराम, ब्लॉक 09 से कालूराम, ब्लॉक 10 से रामस्वरूप, ब्लॉक 11 से ममता, ब्लॉक 12 से भंवरी, ब्लॉक 13 से नेतराम, ब्लॉक 14 से श्रवण कुमार, ब्लॉक 16 से कुड़ाराम, ब्लॉक 17 से राजीव, ब्लॉक 18 से अनिशा, ब्लॉक 19 से संतोष, ब्लॉक 20 से गुड्डी, ब्लॉक 22 से धनपत, ब्लॉक 23 से कुलदीप, ब्लॉक 24 से ओमप्रकाश, ब्लॉक 27 से प्रकाश सिंह, ब्लॉक 28 से छोटूराम, ब्लॉक 29 से मनु देवी, ब्लॉक 31 से विनोद कुमार और ब्लॉक 33 से सुखी देवी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

मंगेज चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से एकजुट होकर अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में काम करने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की है। पंचायत समिति नोहर के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में 25 प्रत्याशियों की घोषणा के साथ माकपा ने चुनाव में अपनी भागीदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story