नोहर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी अभियानों की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 20 नवंबर को पंचायत समिति नोहर सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनजीत ढाका की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सीआरएम टीम के आगामी भ्रमण को ध्यान में रखते हुए विभागीय कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित कार्मिकों को 22 नवंबर 2026 से शुरू होने वाले उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0, SAANS कार्यक्रम, संक्रमण नियंत्रण तथा बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा भी की गई। इनमें 12 सप्ताह में एएनसी रजिस्ट्रेशन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चयन, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच, एचपीवी वैक्सीनेशन और एनसीडी कार्यक्रम शामिल रहे। इसके अलावा मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, लाडो योजना तथा जननी सुरक्षा योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनजीत ढाका ने सभी संबंधित कार्मिकों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और विभागीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में खंड नोहर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पीएचसी हेल्थ सुपरवाइजर, सीएचओ सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्मिक उपस्थित रहे।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story