नोहर में ग्राम पंचायत ललाना बास नथवानिया के काश्तकारों ने मूंग फसल की कॉप कटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर शुक्रवार को उपखंड अधिकारी, नोहर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कृषि पर्यवेक्षक पर काश्तकारों की अनुपस्थिति में मनमर्जी से कॉप कटिंग करने का आरोप लगाते हुए संबंधित खसरे में दोबारा कॉप कटिंग करवाने की मांग की।

किसानों ने ज्ञापन में बताया कि 15 सितंबर 2026 को खाता संख्या 40/38 एवं खसरा संख्या 310/66 में मूंग फसल की कॉप कटिंग की गई थी। काश्तकारों के अनुसार, कॉप कटिंग के दौरान संबंधित किसान मौके पर मौजूद नहीं थे। किसानों का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में की गई कॉप कटिंग से फसल की वास्तविक उपज का सही आकलन नहीं हो पाया।

काश्तकारों ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि उक्त खसरे में की गई कॉप कटिंग को पुनः करवाया जाए। साथ ही अन्य खसरों में भी काश्तकारों की मौजूदगी सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कॉप कटिंग करवाई जाए, ताकि फसल उत्पादन का वास्तविक आकलन हो सके और किसानों के हितों की रक्षा हो।

किसानों का कहना है कि कॉप कटिंग फसल उत्पादन के आकलन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे में इसमें पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, जिससे किसानों की मेहनत का सही मूल्यांकन हो और किसी भी प्रकार की विसंगति की आशंका न रहे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान महावीर, हरिसिंह, रोहतास, आदराम, महावीर न्यौल, कृष्ण, जगदीश, शंकर, विनोद, मनोज, रामनिवास बैनीवाल, एडवोकेट विकास न्यौल, श्योकरण, नारायण, राकेश, वेद प्रकाश, दलीप सहित अन्य काश्तकार मौजूद रहे।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story