नोहर में कांग्रेस को झटका देते हुए महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 20 की पार्षद सत्य बाला कंदोई ने बुधवार, 25 नवंबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ उनके पति, किरयाना व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद पवन कंदोई ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। नगरपालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष हाजन खातून टाक और पूर्व राज्य मंत्री मेहरूनिशा टाक ने दोनों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व राज्य मंत्री मेहरूनिशा टाक ने सत्य बाला कंदोई और पवन कंदोई का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि दोनों के भाजपा में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उनके जुड़ने से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और जोश का संचार होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि सत्य बाला कंदोई ने निकाय चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर वार्ड नंबर 20 से पार्षद का चुनाव जीता था। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष होने के साथ ही वह वर्तमान में वार्ड नंबर 20 की पार्षद हैं। उनके साथ पति पवन कंदोई का भी भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटू सेवग, नगरपालिका उपाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, पार्षद गंगाराम पांडिया, हसन, अफसाना बानो, रियाज टाक, मुस्ताक, रतनलाल, सुनील कार्य, अभिषेक बचवानी, सुरेंद्र सैनी, दीपक, उदय सिंह, जाफर, देवीलाल, खालिद भाटी, सुरेंद्र सहारण, संतलाल, लाल मोहम्मद एवं हलवाई यूनियन अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story