आमेट: समीपवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भोलीखेड़ा के वरिष्ठ शिक्षक मोहन लाल जाट की 29 वर्षों की सरकारी सेवा के उपलक्ष्य में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा आमेट ने उन्हें भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें तिलक, ईकलाई, माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उपशाखा आमेट के सहयोग से किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से सीबीईओ नारायण सिंह राव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चुण्डावत, केन्द्राध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सभाध्यक्ष उदय सिंह चारण, पूर्व अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, सद्दीक मोहम्मद और मंत्री अशोक कुमार खटीक उपस्थित रहे।

पूर्व अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने बताया कि मोहन लाल जाट ने अपने शिक्षण कार्य के साथ-साथ भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय में जल मंदिर और कक्षा-कक्ष निर्माण जैसे कई विकास कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया। उनकी सेवाभाव और कर्मठता ने विद्यालय परिवार और समाज में विशेष प्रशंसा अर्जित की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजसमंद जिला प्रमुख रतनी देवी जाट उपस्थित थीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ नारायण सिंह राव ने की। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्ति सीबीईओ नरेंद्र सिंह चुण्डावत, अति. जिला शिक्षा अधिकारी गोवर्धन दास वैष्णव, पेंशनर समाज के अध्यक्ष मदन लाल पुरोहित, मंत्री गोवर्धन लाल पारीक, समाजसेवी बद्री लाल जाट लोढ़ियाणा, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा, पीईईओ लिकी लक्ष्मण लाल रेगर समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार ने भी मोहन लाल जाट को सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूरण दास वैष्णव, गायड सिंह चुण्डावत, गोविन्द पालीवाल, रतन लाल जाट, संजीव कुमार, सुभाष, तारा चंद मकराणा, राकेश कुमार, गौरी शंकर पारीक, मुकेश जाट, योगिता महात्मा, आरती बोलीवाल, उमा शंकर व्यास और महेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मोहन लाल जाट की सेवाओं और योगदानों को देखकर स्पष्ट है कि उनके शिक्षण और सामाजिक कार्यों ने न केवल विद्यालय को संवारा बल्कि समाज में शिक्षा और सेवा की भावना को भी प्रोत्साहित किया। उनके सेवानिवृत्ति समारोह ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को यादगार बनाया।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story