नोहर, 3 नवंबर। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नोहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 34.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्षेत्र में घूम रहे थे, तभी पुलिस ने गश्त के दौरान उन्हें दबोच लिया। बरामद मादक पदार्थ की मात्रा और उसकी बाजार में कीमत को देखते हुए यह कार्रवाई पुलिस की एक अहम सफलता मानी जा रही है।

थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, जुआ, सट्टा और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वांछित अपराधियों की धरपकड़ और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त निगरानी की जा रही है। इसी दौरान नोहर थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 34.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 12, नोहर निवासी मुगले आजम (20) पुत्र आमीन कुम्हार और वार्ड नंबर 10 निवासी आमीर खां (27) पुत्र असलम निवारिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, थानाधिकारी पुलिस थाना फेफाना द्वारा की जा रही है।

थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल राजेश कुमार, रमेश कुमार, कुलदीप और चालक ओमप्रकाश शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और हेरोइन की सप्लाई चेन की जांच में जुटी है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की कड़ी निगरानी और सख्त रुख को दर्शाती है।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story