नोहर, 20 नवम्बर। नोहर फिडर के चक 7-9 आरपीएम में अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आया, जिस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच टीम का गठन किया। घटना के प्रकाश में राजस्थान वन अधिनियम के तहत विजयसिंह पुत्र बनवारी लाल नायक निवासी 16 जेएसएन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। सहायक वन संरक्षक के साथ मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच की गई। गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई है। मौके से इलेक्ट्रॉनिक कटर मशीन, इंजन, जनरेटर सहित अन्य उपकरण जब्त किए गए और उपस्थित लकड़ियों को हल्का प्रभारी द्वारा कब्जे में लिया गया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि 18 नवम्बर की मध्यरात्रि को विजयसिंह ने नहर क्षेत्र से देशी बबूल, शीशम और अन्य पेड़ों की अवैध कटाई कर ट्रैक्टर-रेहड़े में लादकर ले जाया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आस-पास के किसानों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

नरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के अवैध लकड़ी कटान की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग की गश्त और अधिक प्रभावी की जाएगी। अलग-अलग टीमों का गठन कर निरंतर निरीक्षण किया जाएगा ताकि किसी भी स्थान पर ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जा सके।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story