हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर 27 नवंबर, 2026 को आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा से जुड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान रात 7 बजे से 7:15 बजे तक पूरे जिला मुख्यालय में ब्लैक आउट रहेगा। जिला प्रशासन ने आमजन से इस अभ्यास के दौरान भयभीत नहीं होने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर मॉक ड्रिल का आयोजन प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 नवंबर को रात 7 बजे से 7:15 बजे तक संपूर्ण जिला मुख्यालय में ब्लैक आउट रखा जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा उम्मेदी लाल मीना ने जिले के आमजन से अपील की है कि यह गतिविधि केवल एक मॉक अभ्यास है। इसलिए मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट के दौरान किसी भी प्रकार से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने आमजन से इस अभ्यास को सफल बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। निर्धारित समय पर होने वाली यह मॉक ड्रिल प्रशासनिक स्तर पर आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा से संबंधित अभ्यास का हिस्सा होगी।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story