हनुमानगढ़ में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। बुधवार, 21 अक्टूबर को जिले के विभिन्न गांवों में किसान गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

सहायक निदेशक कृषि डॉ. राधेश्याम पारीक ने बताया कि हनुमानगढ़ क्षेत्र के मसीतांवाली, मैनावाली, लिखमीसर, चौहिलावाली और भुरानपुरा सहित टिब्बी व पीलीबंगा ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किसान गोष्ठियां आयोजित की गईं। इन गोष्ठियों में किसानों को मतदान का महत्व समझाया गया और बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई।

इसी क्रम में भादरा ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों पर भी कृषक संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। भादरा सहायक निदेशक कृषि विस्तार श्री राकेश मुहाल ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत कृषि पर्यवेक्षकों एवं सहायक कृषि अधिकारियों ने किसानों के 10-10 के छोटे समूह बनाए। इन समूहों के माध्यम से किसानों को बिना किसी प्रलोभन या भय के मतदान करने तथा आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कृषि विभाग की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story