नोहर, 24 नवंबर: नोहर अनाज मंडी में मंगलवार से मूंग और मूंगफली की सरकारी खरीद विधिवत शुरू हो गई। उपखंड अधिकारी राहुल श्रीवास्तव और क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष धर्मपाल ढिल ने संयुक्त रूप से किसानों के लिए खरीद का शुभारंभ किया और उनका मुंह मीठा किया।

सरकारी खरीद में मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपए और मूंगफली का 7263 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजेन्द्र सिहाग, किसान संघ के जिला प्रतिनिधि प्रेम गोदारा, क्रय-विक्रय सहकारी समिति व्यवस्थापक निरज मितल, सहायक कृषि अधिकारी रामप्रताप गोदारा, सहकारी बैंक के सदस्य राजेंद्र न्योल, राजेश गोदारा, पटवारी सुनिल कुमार और विरेन्द्र सिवर सहित जिले भर के किसान मौजूद रहे।

हनुमानगढ़ जिले में इस वर्ष सरकारी खरीद के लिए कुल 11 केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। खरीदी की प्रक्रिया में मूंग की फसल बेचने के लिए अब तक 7458 और मूंगफली की फसल के लिए 2465 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष धर्मपाल ढिल ने बताया कि किसानों को सुविधाजनक और व्यवस्थित खरीद सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन टोकन जारी किए गए हैं।

इस कदम से नोहर और हनुमानगढ़ जिले के किसानों को सीधे समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ और कृषि क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित होगी। सरकारी खरीद की यह पहल क्षेत्र के किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story