नोहर, 18 सितंबर। गोगामेड़ी मेले में सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को मेला मजिस्ट्रेट एवं उपखंड मजिस्ट्रेट श्रीमती सुनीता यादव ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।

एसडीएम सुनीता यादव ने मंदिर परिसर के पास श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए लगाई गई बेरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मेला प्रबंधन को निर्देश दिए कि भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुलभ एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित कराने के लिए बेरिकेडिंग और आवागमन व्यवस्था को प्रभावी रखा जाए। मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक स्थानों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने के लिए भी कहा गया।

एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौके पर तैनात कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी जयप्रकाश झाझड़िया, रेवेन्यू इंस्पेक्टर आनंद कुमार, विजेंद्र कुमार, रीडर सुनील भींचर सहित मेला कांट्रेक्टर एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story