नोहर, 18 दिसंबर। आबकारी आयुक्त द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा के परिवहन और भंडारण पर रोकथाम के लिए नोहर में एक बड़ा संचालन किया गया। आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी के निर्देशन में कमल सिंह, प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल नोहर, आशीष स्वामी, आबकारी निरीक्षक वृत्त नोहर, वीरेन्द्र सिंह, पीओ भादरा और अमर सिंह, पीओ हनुमानगढ़ की टीम ने गांव बिरकाली में संयुक्त रेड के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी कुलदीप उर्फ सुरेश पुत्र सुखाराम, निवासी बिरकाली, थाना नोहर के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई में ईंट और इन्टरलोक के चट्टे के नीचे छिपाए गए 15 गत्ता कार्टन में भरे 720 पव्वे हीर राझा स्ट्रांग देशी मदिरा, राजस्थान निर्मित बरामद हुए। आरोपी उस समय मकान पर मौजूद नहीं था, और उसकी तलाश जारी है।

इस संबंध में आबकारी थाना नोहर में धारा 19/54 आबकारी अधिनियम, 1950 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में रमेश कुमार, ओमप्रकाश, विनोद कुमार और लक्ष्मीचंद सिपाही भी शामिल रहे। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन की रोकथाम के लिए क्षेत्र में निरंतर रेड, गश्त और नाकाबंदी जारी रहेगी।

विशेष अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मदिरा की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासन की गंभीरता का संकेत मिलता है।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story