नोहर, 31 दिसंबर। अखिल राजस्थान कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से 12 जनवरी को जयपुर में प्रस्तावित चेतावनी महारैली को सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नोहर तहसील के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें महारैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

जिलाध्यक्ष चन्द्रभान ज्याणी और जिलामंत्री रामनिवास के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों ने राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, कृषि पर्यवेक्षक संघ, पटवार संघ, कानूनगो संघ, सहायक प्रशासनिक संघ, पंचायत सहायक संघ, मनरेगा मेट संघ, सफाई कर्मचारी संघ, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, नर्सिंग कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठनों के सहयोग से विभागीय कार्यालयों में पहुंचकर कर्मचारियों से एकजुट होकर जयपुर पहुंचने की अपील की।

महासंघ के जिलामंत्री रामनिवास ने बताया कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ की सात प्रमुख मांगों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आयोजित इस महारैली में जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। इस मौके पर जिला पटवार संघ के जिला अध्यक्ष अमरसिंह दहिया, ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय नेता रमेश खटोतिया, शिक्षक संघ प्रगतिशील के नेता राममूर्ति स्वामी, प्रदेश महासंघ के कोषाध्यक्ष अशोक प्रकाश कटारा, वरिष्ठ नेता हनुमान शर्मा, अमरसिंह सहारण, चरणसिंह सिराव, अध्यक्ष दशरथ ओजला, महामंत्री रवि बसेर एवं तमाम घटक संघठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महासंघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संगठित होकर न्यायसंगत मांगों की रक्षा करने और राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित महारैली में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान ने जिले में कर्मचारी एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story