हनुमानगढ़, 25 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को जिलेभर में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किए गए। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का राज्य स्तरीय संबोधन लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। इसके बाद जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई और जनसेवा को प्राथमिकता देने के साथ पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदी लाल मीना, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ओपी बिश्नोई, पीडब्ल्यूडी एसई श्री शीशपाल चौधरी, आयुक्त नगरपरिषद् श्री सुरेंद्र यादव, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. आनंद स्वरूप, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कड़ेला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम ने न केवल सुशासन के महत्व को सामने रखा बल्कि जिले में उत्तरदायी प्रशासन और जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर देने का संदेश भी दिया।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story