हनुमानगढ़, 23 नवम्बर। वित्तीय सेवाएं विभाग के महत्वाकांक्षी “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत जमाकर्ताओं के अनक्लेम्ड दावों के निपटान के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन 28 नवम्बर, 2025 को हनुमानगढ़ में किया जाएगा। यह शिविर जिला कलेक्टर के नेतृत्व में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति और अग्रणी जिला प्रबंधकों के सहयोग से जीएम रिज़ॉर्ट्स, हनुमानगढ़ टाउन–सत्तीपुरा रोड पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में नागरिकों को अनक्लेम्ड बैंक जमा, बीमा दावे, डिविडेंड, शेयर और म्यूचुअल फंड जैसी वित्तीय संपत्तियों को वापस प्राप्त करने में पूरी सहायता प्रदान की जाएगी। बैंक, बीमा कंपनियां, पेंशन विभाग, सेबी और IEPF के अधिकारी भी शिविर में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को केवाईसी अपडेट, दावा प्रपत्र भरने, दस्तावेज़ सत्यापन और बैंक व वित्तीय संस्थानों के साथ समन्वय जैसी सभी प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन दिया जाएगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक श्री एम. अनिल ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों में 31 दिसम्बर, 2025 तक ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन और एसएलबीसी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में शामिल होकर अपनी जमा पूंजी और निवेश से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक हों और लाभ उठाएँ। यह पहल नागरिकों को उनके वित्तीय अधिकारों की जानकारी देने और दावे निपटाने में सहजता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

इस जनकल्याणकारी पहल से हनुमानगढ़ सहित पूरे राजस्थान के नागरिकों को अपने निवेश और वित्तीय संपत्तियों के प्रति अधिकार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वित्तीय समावेशन और जागरूकता में वृद्धि होगी।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story