नोहर में कांग्रेस का पैदल मार्च: अरावली और मनरेगा योजना बचाने की पुरजोर चेतावनी
नोहर में कांग्रेस ने अरावली बचाओं और मनरेगा योजना के संरक्षण के लिए जोरदार पैदल मार्च किया। विधायक अमित चाचाण और अन्य नेताओं ने भाजपा की नीतियों पर कड़ा विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं से संघर्ष की अपील की। मार्च ने स्थानीय जनता में जागरूकता और समर्थन बढ़ाया।

नोहर, 28 दिसंबर। अरावली बचाओं जन आन्दोलन और भाजपा द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को नोहर कस्बे में जोरदार पैदल मार्च निकाला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर और देहात के तत्वावधान में आयोजित इस मार्च का नेतृत्व विधायक अमित चाचाण ने किया।
रामा मैरिज पैलेस से शुरू हुए इस मार्च ने कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए विधायक निवास तक अपनी यात्रा पूरी की। मार्च के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने “अरावली बचाओं” और “मनरेगा योजना बचाओं” जैसे तख्तियों के साथ जोरदार नारेबाजी की। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस यात्रा में कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों से कांग्रेस के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विधायक अमित चाचाण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जल, जंगल और जमीन सब कुछ बेचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है और किसान और कृषि को कमजोर करने के लिए रोज नए नियम बनाती है। उन्होंने कहा, “अरावली पर्वतमाला केवल पहाड़ नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार है। खनन माफियाओं के लिए भाजपा अरावली को बर्बाद करने पर तुली है।”
विधायक ने मनरेगा योजना पर भी चिंता जताते हुए कहा कि सरकार इस योजना के बजट में कटौती कर चुकी है और राज्य सरकारों पर इसका अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के घरों में चूल्हा जलाने के लिए बनाई गई इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटा दिया गया है, और आने वाले दिनों में भाजपा इसे पूरी तरह समाप्त करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सड़कों पर उतरकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य राजेन्द्र चाचाण, देहात अध्यक्ष वेदप्रकाश सिहाग, कृषि उपज मंडी के वर्तमान अध्यक्ष बलवीर सुथार, पूर्व प्रधान सोहन ढिल, कांग्रेसी नेता श्रवण तंवर, महबूब आईतान, सरपंच जिंद्रपाल गोदारा, लालचंद नायक, महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष चंद्रकला नायक, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरिफ टाक, निरंजन गोल्याण, रजीराम ज्याणी, महावीर सहारण, मनीराम नायक, इन्द्राज बारूपाल, देवीलाल रोहिल्ला, आत्मप्रकाश बरोड़, गोपाल सिंह राठौड़, धन्नाराम बरोड़, प्रताप सहु, सेवादल अध्यक्ष मुकेश पंडा, राजेन्द्र चबरवाल, पालिका उपाध्यक्ष रुस्तम चावली, शरीफ मोहम्मद, मजीद खां, पवन हिसारिया, महावीर पांडिया, शिवकुमार शर्मा, सुन्दर सैनी, अशोक कन्दोई, जयदेव इन्दोरिया, नियामत अली, हनुमान गोठड़ीवाल, जगदीश पूनिया, शंकर लाल शर्मा, रतीराम सहु, रतीराम पारीक, हरिसिंह भादू, विकास सहारण, हरिसिंह सिहाग, युनूस टाक, दलीप तेतरवाल, किशन बैनीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित, राधेश्याम जोईया, असगर मुलतानी, राजेश नायक, दर्शन मुंगेरिया, राजेंद्र थिरानी, धर्मपाल गोदारा, पवन साखी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद मुकेश मिश्रा ने किया।
इस पैदल मार्च ने ना केवल अरावली पर्वतमाला और मनरेगा योजना के महत्व को उजागर किया, बल्कि स्थानीय जनता और राजनीतिक दलों में भाजपा की नीतियों के प्रति गहरी चिंता भी उजागर की।
- नोहर में कांग्रेस पैदल मार्च 2025अरावली बचाओं आंदोलन नोहरमनरेगा योजना बचाओ नोहरअमित चाचाण कांग्रेस मार्चनोहर भाजपा विरोध प्रदर्शनराजस्थान अरावली संरक्षण आंदोलननोहर ग्रामीण क्षेत्र कांग्रेस आंदोलनमनरेगा योजना बजट कटौतीनोहर में किसान विरोधराजेन्द्र चाचाण वेदप्रकाश सिहाग बलवीर सुथारश्रवण तंवर महबूब आईतान कांग्रेसनोहर लोकसभा क्षेत्र राजनीतिक आंदोलननोहर सड़कों पर विरोध प्रदर्शनराजस्थान में कांग्रेस जन जागरूकता मार्चAravali conservation march in NoharNREGA scheme protest NoharAmit Chachan leading Congress marchBJP policy protest in NoharRajasthan local political protestCongress activists in NoharNohar farmers protest marchRajendra Chachan Vedprakash Sihag Balveer SutharShrawan Tanwar Mahboob Aitaan Congressstreet protest in Nohar RajasthanNohar awareness campaign Congress march

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
