नगर में मतदाता सूची से कोई भी नागरिक वंचित न रह जाए—इसी लक्ष्य को केंद्र में रखकर नगर कांग्रेस ने सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। SIR प्रक्रिया के दौरान आमजन को फार्म भरने से लेकर ऑनलाइन अपडेट तक हर चरण में सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कांग्रेस संगठन ने अपनी टीम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। शहर में बनाए गए दो हेल्प कार्यालयों पर रोजाना लोगों की भीड़ पहुंच रही है, जहां मतदाताओं को उनके परिवार के नाम खोजने से लेकर आवश्यक दस्तावेजों को भरने तक का निःशुल्क सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

तहसील रोड पर स्थित कमलेश कुमावत के कार्यालय और तेलियों का तालाब क्षेत्र में सुरेंद्र सिंह दसाणा के ऑफिस से यह सेवा निरंतर जारी है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश एम. जोशी स्वयं टीम के साथ सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं। हर बूथ पर नियुक्त BLA, SIR समितियों के साथ-साथ नगर कांग्रेस के किसी भी सदस्य को सूचना देने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनी रहे।

इस पहल को मजबूती देने के लिए तीन सदस्यीय मार्गदर्शक समिति का गठन किया गया है, जिसमें पार्षद कमलेश कुमावत, एडवोकेट पुरणाशंकर पालीवाल और कांग्रेस प्रवक्ता विशाल उपाध्याय शामिल हैं। यह समिति व्यवस्था, निर्देशों और कानूनी प्रक्रियाओं पर संगठन को सतत दिशा प्रदान कर रही है।

नगर कांग्रेस की यह सक्रियता आगामी निर्वाचन व्यवस्था की तैयारी को नया आयाम दे रही है। संगठन का लक्ष्य स्पष्ट है—नगर का कोई भी नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, और हर पात्र व्यक्ति को लोकतांत्रिक अधिकारों का पूरा लाभ मिले।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story