नोहर, 5 दिसंबर। चूरू संसदीय क्षेत्र में वर्षा जल संचयन और पेयजल उपलब्धता को बढ़ावा देने के लिए सांसद राहुल कस्वां ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों से महत्वपूर्ण बैठक की। सांसद कस्वां ने दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के मिशन डायरेक्टर एवं अतिरिक्त सचिव अर्चना शर्मा और निदेशक एन. अशोक बाबू से मुलाकात कर पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के आवास पर रिचार्ज पिट के स्थान पर निजी कुंड निर्माण की स्वीकृति देने का आग्रह किया।

सांसद कस्वां ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय की जल संचयन-जन भागीदारी योजना के तहत पूरे देश में रिचार्ज पिट बनाकर भूजल स्तर को सुदृढ़ किया जा रहा है। चूरू संसदीय क्षेत्र में भी यह योजना शुरू हो चुकी है। हालांकि, क्षेत्र में भूजल की गुणवत्ता अत्यधिक खारी होने के कारण वर्षा जल संचयन की पारंपरिक प्रथाओं को पुनर्जीवित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि रिचार्ज पिट की बजाय लाभार्थियों के आवास पर निजी कुंड का निर्माण कराया जाए तो यह स्थानीय जनता के लिए विशेष लाभदायक होगा।

सांसद कस्वां ने इस योजना को क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान और वर्षा जल संचयन को प्रभावी बनाने वाला बताया। उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय से आग्रह किया कि चूरू संसदीय क्षेत्र में पीएम आवास योजना लाभार्थियों के आवास पर निजी कुंड निर्माण की औपचारिक स्वीकृति जारी की जाए। इससे न केवल वर्षा जल संचयन होगा बल्कि आमजन के लिए पेयजल और अन्य आवश्यकताओं के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

इस पहल से चूरू क्षेत्र में जल संरक्षण के परंपरागत तरीकों को पुनर्जीवित करने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की उम्मीद है।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story