हनुमानगढ़, 4 दिसंबर। राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके पशुधन की हानि से बचाव के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना 2025-26 ने जिले में उत्साहजनक शुरुआत की है। जिले में अब तक 2027 पशुपालकों ने योजना में पंजीकरण कराया है, जबकि 286 स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और बीमा पॉलिसियां जारी की जा चुकी हैं।

योजना के तहत जनाधार कार्डधारक, गोपाल क्रेडिट कार्डधारक पशुपालक तथा लखपति दीदी समूह से जुड़ी महिलाएं प्राथमिकता के आधार पर शामिल हो रही हैं। आवेदन मोबाइल ऐप "मंगला पशु बीमा योजना 2025-26" और वेब पोर्टल www.mmpby2526.rajasthan.gov

पर 21 नवम्बर, 2025 से स्वीकार किए जा रहे हैं और यह “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर स्वीकृत होंगे।

बीमा योजना के अंतर्गत चयनित पशुपालकों के अधिकतम दो दुधारू पशु (गाय/भैंस) या 10 बकरी, 10 भेड़ अथवा 10 ऊँटवंशीय पशुओं का निःशुल्क बीमा किया जा रहा है। योजना का क्रियान्वयन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा ट्रस्ट मोड में किया जा रहा है, जबकि नोडल विभाग पशुपालन विभाग है।

जिले में विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पशुपालकों को योजना का लाभ दिलाने के प्रयास जारी हैं। 5 दिसम्बर, 2025 को पंचायत समिति भादरा के साहूवाला नोहर क्षेत्र के भूकरका में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा पीलीबंगा क्षेत्र में 18 एस.पी.डी. तथा टिब्बी में बशीर व चाहूवाली क्षेत्रों में भी शिविर लगाए जाएंगे।

पशुपालन विभाग ने सभी पात्र पशुपालकों से अपील की है कि वे नजदीकी शिविर में पहुंचकर अपने पशुधन का निःशुल्क बीमा कराएं और आर्थिक जोखिमों से स्वयं को सुरक्षित करें। इस योजना से जिले के पशुपालकों को न केवल वित्तीय सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उनके पशुधन की हानि से होने वाले आर्थिक नुकसान की संभावना भी न्यूनतम होगी।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story