नोहर, 26 दिसम्बर। स्थानीय सोनड़ी बस स्टैंड पर शुक्रवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती और सुशासन दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर नोहर विधानसभा में आयोजित विकास रथ के पखवाड़े भर के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का विधिवत समापन भी हुआ।

मुख्य कार्यक्रम के दौरान भारत माता आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाजपेयी केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं थे, बल्कि एक उत्कृष्ट लेखक, कवि, पत्रकार और ओजस्वी वक्ता भी थे। उन्होंने विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का संपादन कार्य भी किया और अपने संपूर्ण जीवन को राष्ट्र के प्रति समर्पित किया।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी। इसके अलावा जिला महामंत्री नंदलाल वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, और भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक ने सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों और जनसेवा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

सुशासन पखवाड़े के जिला सह संयोजक रमेश बेनीवाल, मंडल अध्यक्ष ओम बिजारणियां, राकेश पूनिया, कुलदीप सहू, धर्मपाल मान, अदरीश गोरी, राजकुमार पारीक, कृष्ण जोशी, ओम लालवानी, राकेश हिसारिया, बेबी पारीक, दशरथ गौड़, मनीष सरावगी, मुरली छींपा, अजीत सिंह राठौड़, श्रवण रैगर और सुरेंद्र गालड सहित अनेक कार्यकर्ता और नागरिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मिलकर सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्ता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श और सुशासन की संस्कृति को आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। नोहर में इस आयोजन ने न केवल वाजपेयी जी की यादों को ताजा किया, बल्कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य भी किया।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story