नोहर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नोहर में एक विशेष समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर पहुंचाने का प्रयास किया गया। यह शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चक सरदारपुर के परिसर में आयोजित किया गया, जिसका आयोजन ग्राम पंचायत चक सरदारपुरा एवं 22 एनटीआर बड़बिराना ग्राम पंचायत के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ नायब तहसीलदार संजीव सिहाग ने किया। मौके पर पंचायत समिति विकास अधिकारी पवन कुमार सुथार, ग्राम विकास अधिकारी दीपक बेनीवाल, चक सरदारपुरा ग्राम पंचायत की प्रशासक श्रीमती लीलावती सहू, बड़बिराना ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रताप सहाराण, अमर सिंह सहू, सुभाष जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। शिविर में राजस्व से संबंधित इंतकाल, फार्मा रजिस्ट्री, खाता विभाजन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सत्यापन और पालनहार योजनाओं के नए आवेदन भी लिए गए। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग के अंतर्गत स्वामित्व योजना के तहत पट्टों का वितरण भी संपन्न हुआ।

शिविर में ब्लॉक स्तर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सका। यह आयोजन राज्य सरकार की जनता तक योजनाओं की पहुँच बढ़ाने एवं प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राज्य सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलने के साथ-साथ प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त मंच भी तैयार हुआ, जो आगामी समय में क्षेत्रीय विकास और सामाजिक कल्याण में मील का पत्थर साबित होगा।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story