पंचायती राज आम चुनाव 2026 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर उपखंड में मतदाता जागरूकता पखवाड़े के तहत रंगोली निर्माण और पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का संदेश दिया गया।

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं उपखंड अधिकारी (एसडीएम) श्रीमान महिपाल सिंह के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में सोहन लाल गुप्ता, उप प्रधानाचार्य एवं स्वीप प्रभारी वजीरपुर, नरेश सिसोदिया और कमलेश मीणा ने भागीदारी निभाई।

स्वीप प्रभारी सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि पंचायत राज चुनाव 2026 के तहत वजीरपुर उपखंड की समस्त ग्राम पंचायतों में युवाओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से मतदान का संदेश देने के उद्देश्य से रंगोली निर्माण और पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से पंचायती राज आम चुनाव 2026 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “वोट हमारा अधिकार है, लोकतंत्र की शान है” का संदेश दिया गया। मतदाताओं से किसी भी प्रलोभन में आए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने नुक्कड़ नाटक देखा तथा शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।

ब्लॉक वजीरपुर के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर और पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहचा का पूरा में राम बाई मीणा, लाल सिंह राजपूत और हंसराज मीणा गुर्जर के नेतृत्व में गतिविधियां आयोजित की गईं। रेण्डायल गुर्जर में बृजलाल मीणा, महात्मा गांधी विद्यालय जोगियों का पूरा सैवाल में रेखा, गोविंद सिंह मीणा और लखन लाल मीणा, जीवली में बुद्धि प्रकाश मीणा, मोहचा में एसके शर्मा तथा श्यारोली में दिनेश लाल शर्मा और फिरोज खान के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने “मेरा मत-मेरा अधिकार”, “स्वतंत्रता लोकतंत्र- सशक्त पंचायत”, “मतदान से समृद्ध राजस्थान”, “युवा शक्ति- लोकतंत्र की शक्ति”, “निर्भय-निष्पक्ष और नैतिक मतदान” तथा “मजबूत पंचायत- विकसित राजस्थान” जैसे स्लोगन के माध्यम से मताधिकार के महत्व को रेखांकित किया। विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

वजीरपुर उपखंड में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से पंचायत चुनाव 2026 में अधिकाधिक मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करने, युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story