टोडाभीम। बौल-भोलू की कोठी ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। पूर्व सरपंच की पत्नी कंचन बाई मीना ने सरपंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर ग्रामीणों के बीच विकास का भरोसा जताया है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों का समग्र विकास कराने और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का संकल्प व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की है।

कंचन बाई मीना ने अपने चुनावी संकल्प में पंचायत को आत्मनिर्भर, विकसित और सर्वसुविधायुक्त बनाने को प्राथमिकता दी है। उनका कहना है कि विकास कार्य किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सभी समाजों और पंचायत के प्रत्येक गांव को साथ लेकर विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर स्वच्छ सोच और जनहित को प्राथमिकता देने वाली पंचायत व्यवस्था स्थापित करने की बात कही।

सरपंच प्रत्याशी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है। उन्होंने गांवों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही पंचायत में पारदर्शिता सुनिश्चित कर भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था विकसित करने तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही।

कंचन बाई मीना के अनुसार, पंचायत के विकास में ग्रामीणों की भागीदारी अहम होगी। सभी ग्रामीणों के सहयोग और सुझावों के आधार पर पंचायत को विकास की नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी समाजों और गांवों को साथ लेकर चलना उनके चुनावी संकल्प का हिस्सा है।

कंचन बाई मीना का चुनाव चिह्न कटहल है, जो मतपत्र में तीसरे नंबर पर है। बौल-भोलू की कोठी ग्राम पंचायत में 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रत्याशी ने ग्रामीणों से मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और कटहल चुनाव चिह्न पर समर्थन देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story