गंगापुर सिटी। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य सुरजीत मीणा के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके पैतृक गांव जीवली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं तिये की बैठक में पूर्व सभापति शिवरतन अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान पूर्व सभापति शिवरतन अग्रवाल ने दिवंगत सुरजीत मीणा के साथ अपने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से मन अत्यंत व्यथित है। जब भी उनसे मुलाकात होती थी, उनका आत्मीय स्नेह और बहुमूल्य मार्गदर्शन मिलता था। उनका सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व हमेशा स्मृतियों में बना रहेगा।

शिवरतन अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अन्य लोगों ने भी सुरजीत मीणा के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। तिये की बैठक में दी गई श्रद्धांजलि के माध्यम से लोगों ने उनके सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और मार्गदर्शन को स्मरण किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story