पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सवाई माधोपुर जिले के उपखंड वजीरपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों को निर्भीक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पंचायत चुनाव में योग्य सरपंच चुनने और मतदान के महत्व पर चर्चा की गई।

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम वजीरपुर महिपाल सिंह के निर्देशानुसार स्वीप प्रभारी वजीरपुर सोहन लाल गुप्ता (उप प्रधानाचार्य), नरेश सिसोदिया और कैलाश मीणा ने ग्राम पंचायतों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित करवाए।

इस दौरान जीवली ग्राम पंचायत में संतरा मीणा, खंडीप में लखीराम जी, रायपुर में राज सिंह जी, महानंदपुर ड्योडा में धीरेंद्र बंसल, बागलाई में शिंभू दयाल, श्यारोली में मयंक गुप्ता और मीना बड़ौदा में देवी सिंह ने ग्राम चौपाल कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

नरेश सिसोदिया ने बताया कि ग्राम चौपाल कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने निर्भीक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने की शपथ ली। इस दौरान पंचायत चुनाव 2026 में गांव के होनहार सरपंच का चयन करने को लेकर भी वार्तालाप किया गया।

स्वीप प्रभारी वजीरपुर एवं उप प्रधानाचार्य सोहनलाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। पंचायत चुनाव 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने के साथ ही नोटा के महत्व के बारे में भी बताया गया। ग्राम पंचायत के विकास में भागीदारी निभाने वाले व्यक्तियों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों ने “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”, “मेरा वोट, मेरी ताकत” और “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” जैसे नारों का उद्घोष किया। इन चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से वजीरपुर उपखंड की ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव 2026 के लिए मतदाता जागरूकता और निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story