सवाई माधोपुर जिले के बौंली स्थित आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में 27 अक्टूबर 2026 को ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक समिति बौंली के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को स्कूल अवसंरचना, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, बच्चों की सुरक्षा और उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तालुका अध्यक्ष विकास नेहरा ने की।

शिविर के दौरान विकास नेहरा ने स्कूल अवसंरचना, आरटीई अधिनियम, बच्चों को सुरक्षित रहने के उपायों और संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मध्यस्थता 3.0 के तहत पारिवारिक मामलों में आपसी समझाइश के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और संरक्षण से संबंधित विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय के अपनी आवाज उठानी चाहिए और संबंधित सक्षम प्राधिकारी से सहायता प्राप्त करनी चाहिए।

शिविर में विद्यार्थियों को रालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया, ताकि वे अपने अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के विकल्पों से परिचित हो सकें।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा, गणपत लाल गुर्जर और अधिकार मित्र बामचंद भदोरिया ने स्थाई लोक अदालत, वृक्षारोपण, स्वच्छता, पीड़ित प्रतिकर योजना, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, शिक्षा के कानूनी अधिकारों और मध्यस्थता कार्यक्रम सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रेमराज सिंह पूर्विया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लक्ष्मी नारायण गुर्जर, तालुका सचिव गणपत सैनी, शिक्षकगण, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता से अवगत कराया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story