वजीरपुर में शिक्षा संघ की बैठक, बोनस, अवकाश वेतन और शिक्षकों की समस्याओं पर उठी मांग
राजस्थान शिक्षा संघ (सियाराम) की वजीरपुर उपशाखा की बैठक में दीपावली से पहले बोनस, छह माह से लंबित समर्पित अवकाश वेतन, बीएलओ के क्षतिपूर्ति अवकाश, शिक्षकों की डीपीसी और विद्यालयों की समस्याओं को लेकर मांगें उठीं।

राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की वजीरपुर उपशाखा की बैठक के दौरान पदाधिकारियों और शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट करते संघ के प्रतिनिधि।
राजस्थान शिक्षा संघ (सियाराम) की उपशाखा वजीरपुर की बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित बैठक का नेतृत्व सोहन लाल गुप्ता (प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री) एवं जिला महासमिति सदस्य श्रीजेश गुर्जर ने किया। बैठक में दीपावली से पूर्व बोनस और छह माह पहले ट्रेजरी से पास हुए समर्पित अवकाश के वेतन का भुगतान कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में बीएलओ को रविवार के दिन कार्य करने के बदले क्षतिपूर्ति अवकाश देने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही तृतीय श्रेणी अध्यापकों की डीपीसी कराने तथा यथास्थान कार्यरत उप प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य की ऑनलाइन काउंसलिंग कराने की मांग पर भी चर्चा हुई।
बैठक में महात्मा गांधी विद्यालयों में शिक्षकों के पद स्वीकृत करने और भवन विहीन विद्यालयों के लिए बजट आवंटित करने की मांग भी रखी गई। शिक्षकों से रविवार को कार्य करवाने के बदले क्षतिपूर्ति अवकाश देने के मुद्दे पर भी सहमति बनी।
इन सभी मांगों को लेकर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों को संबंधित विभाग तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष नरेश सिसोदिया, अर्जुन, पवन छिपा, पवन शर्मा एवं अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
