राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के चुनाव निर्विरोध संपन्न, महेश कुमार जैन बने सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के सवाई माधोपुर जिला और गंगापुर सिटी उपशाखा के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। महेश कुमार जैन और हरिराम मीणा को अध्यक्ष चुना गया। जानिए नई कार्यकारिणी में किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी और शिक्षकों ने क्या मांगें उठाईं।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बैनर पकड़े शिक्षक संघ पदाधिकारी और सदस्य चुनाव के संदर्भ में खड़े दिख रहे हैं।
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला सवाई माधोपुर और उपशाखा गंगापुर सिटी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव में महेश कुमार जैन को जिला अध्यक्ष और हरिराम मीणा को उपशाखा गंगापुर का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई। चुनाव प्रभारी सोहन लाल गुप्ता, अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री और सहायक चुनाव प्रभारी अमर सिंह मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष के निर्देशन में निर्वाचन संपन्न कराया गया।
चुनाव से पहले आयोजित बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें स्टाफिंग पैटर्न लागू होने से पूर्व सभी संवर्गों की डीपीसी कराने के लिए निदेशक महोदय को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही तृतीय चरण और चतुर्थ चरण के पंचायत राज चुनाव 2026 में तैनात कार्मिकों को दीपावली अवकाश के दौरान कार्य करने के बदले क्षतिपूर्ति अवकाश या उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखने पर सहमति बनी।
चतुर्थ चरण के चुनाव में मतदान अधिकारियों के सहयोग के लिए विद्यालयों में लगाए गए अध्यापकों को भी दीपावली अवकाश में कार्य करने के एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश या उपार्जित अवकाश देने की मांग की गई। बैठक में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण पारदर्शी नीति के तहत करने और सभी संवर्गों की लंबित डीपीसी पूरी करने की मांग भी उठाई गई।
निर्वाचन में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष पद पर महेश कुमार जैन (प्रधानाध्यापक) और उपशाखा गंगापुर के अध्यक्ष पद पर हरिराम मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जिला कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर सुरेश चंद्र शर्मा और रामबाबू शर्मा, सभा अध्यक्ष कपिल शर्मा, उपसभा अध्यक्ष गिरीश कुमार गर्ग, महिला उपसभा अध्यक्ष रेनू शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज खान निर्वाचित हुए। प्रारंभिक शिक्षा उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह, माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, संस्कृत शिक्षा उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गर्ग, महिला मंत्री रेखा रानी मित्तल, मंत्री नरेश कुमार सिसोदिया, कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार सिंघल, ऑडिटर विजेंद्र सिंह और प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा को निर्विरोध चुना गया।
इसके अलावा सदस्य प्रधानाचार्य के रूप में संजय कुमार अग्रवाल, सदस्य वरिष्ठ अध्यापक के रूप में सत्य प्रकाश गर्ग, सदस्य पुस्तकालय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सदस्य संस्कृत शिक्षा मिथिलेशी मीणा, सदस्य महिला शिक्षा मनीषा मीना, सदस्य प्रयोगशाला सहायक अतर अली काजी और सदस्य सेवानिवृत्त शिक्षक हनुमान प्रसाद शर्मा निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री पद पर मोहन लाल गुर्जर और संयुक्त मंत्री पद पर बनवारी लाल मित्तल को निर्विरोध चुना गया।
वहीं, गंगापुर उपशाखा में मंत्री पद पर रघुवीर जाटव, कोषाध्यक्ष पद पर भुरामल शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मोहिद खान निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
चुनाव के दौरान रामलाल वैष्णव, जितेंद्र चतुर्वेदी, मुरारी लाल गुर्जर सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। निर्विरोध निर्वाचन के साथ जिला और उपशाखा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों और सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष मांगें रखने के निर्णय भी लिए गए।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
