गंगापुर सिटी में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ने रेलवे अस्पताल का पुराना समय बहाल करने और जयपुर रेफर की व्यवस्था दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि अस्पताल के समय में बदलाव और जयपुर रेलवे अस्पताल में इलाज की सुविधा बंद होने से सेवारत एवं सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

23 नवंबर 2026 को वेस्ट सेंट्रल रेलवे अपॉइंटमेंट कार्यालय में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन, गंगापुर सिटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ गत माह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने रेलवे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर समस्याएं रखीं। उनका कहना था कि अस्पताल के समय में बदलाव के कारण इलाज कराने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने अस्पताल को पहले की तरह दो शिफ्ट में संचालित करने की मांग की।

कर्मचारियों के अनुसार, पहले रेलवे अस्पताल सुबह 09:00 बजे से 01:00 बजे तक और शाम को 05:00 बजे से 06:30 बजे तक खुलता था। इस व्यवस्था में जरूरतमंद रेल कर्मचारी और उनके परिजन अपनी सुविधा के अनुसार ड्यूटी से आने के बाद भी इलाज करवा सकते थे। लेकिन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, कोटा के निर्देश पर अस्पताल का समय बदलकर सुबह 09:00 बजे से 01:00 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे तक कर दिया गया है।

कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक रहती है। ऐसे में ड्यूटी पूरी होने के बाद स्वयं और परिवार के सदस्यों का इलाज कराना मुश्किल हो गया है। फेडरेशन ने कहा कि समय में बदलाव से सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।

बैठक में जयपुर रेफर की व्यवस्था बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। कर्मचारियों ने बताया कि पहले गंगापुर सिटी रेलवे अस्पताल से जरूरत के अनुसार रेल कर्मचारियों को जयपुर रेलवे सेंट्रल अस्पताल रेफर किया जाता था। वहां रेलवे से जुड़े विभिन्न निजी अस्पतालों में भी आवश्यकता के अनुसार इलाज की सुविधा मिल जाती थी। अब रेल प्रशासन ने जयपुर रेफर करना बंद कर दिया है। कर्मचारियों के अनुसार, यदि कोई जरूरतमंद स्वयं जयपुर पहुंच भी जाता है तो जयपुर रेलवे अस्पताल में उसका इलाज नहीं किया जा रहा है।

फेडरेशन ने इस व्यवस्था को पहले की तरह बहाल करने की मांग की। संगठन का कहना है कि UMID कार्ड धारक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार पूरे भारत में रेलवे से जुड़े किसी भी अस्पताल और किसी भी निजी अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा मिलनी चाहिए। ऐसे में जयपुर रेलवे अस्पताल की ओर से इलाज से इनकार किया जाना उचित नहीं है।

बैठक में इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के सहायक महामंत्री मुकेश गालव से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उचित स्तर पर बातचीत कर समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यकारिणी बैठक के बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों ने रेलवे अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतवीर सिंह डूडी से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनके समाधान की मांग की।

इस दौरान रेल प्रशासन की ओर से रेलवे अस्पताल परिसर में रेलवे पेंशनर्स के लिए आयोजित जीवन प्रमाण पत्र मेगा कैंप में भी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सहायता की और उनके जीवन प्रमाण पत्र बनवाए।

बैठक में फेडरेशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव घनश्याम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत राजावत, संरक्षक श्रीलाल शर्मा, इमामुद्दीन खान, बिलफ्रेड, सचिव रोहिणी फ्रैंकलिन, कौशल किशोर गौतम, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल मिश्रा और संगठन सचिव गंगा सहाय शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फेडरेशन की ओर से अध्यक्ष नरेंद्र जैन और सचिव घनश्याम शर्मा ने यह जानकारी दी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story