गंगापुरसिटी: पंचायतीराज चुनाव 2026 के लिए महूंकलां में हुआ दीपदान कार्यक्रम
स्वीप कार्यक्रम के तहत विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर की उपस्थिति में ग्रामीणों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की शपथ ली।

महूंकलां में आयोजित स्वीप कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाते विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर और अन्य अधिकारी।
गंगापुरसिटी। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायत महूंकला में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दीपदान के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया गया और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. जगदीश गुर्जर, विकास अधिकारी, पंचायत समिति गंगापुर सिटी, अंकुश सहारिया, ग्राम विकास अधिकारी, संदीप कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक सहित आमजन, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।
इस दौरान विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने मतदान को लोकतंत्र के त्योहार के रूप में मनाने, इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझने और लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के महत्व पर चर्चा की। साथ ही मतदाताओं से बिना किसी भय, प्रलोभन अथवा दबाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष और नैतिक मतदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने उपस्थित युवाओं, महिलाओं और आमजन से आगामी पंचायतीराज चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले संदेश भी दिए गए, ताकि मतदाता अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग कर सकें।
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और मतदान प्रतिशत में वृद्धि के प्रयासों को गति देना है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
