पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सवाई माधोपुर जिले के उपखंड वजीरपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत आठ गांवों में रैलियां निकाली गईं। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम महिपाल सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों को निर्भीक और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया गया। रैलियों के दौरान ग्रामीणों ने मतदान के महत्व से जुड़े नारे लगाए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की शपथ ली।

स्वीप प्रभारी वजीरपुर सोहन लाल गुप्ता (उप प्रधानाचार्य) और नरेश सिसोदिया के नेतृत्व में वजीरपुर पंचायत समिति के ग्राम श्यारोली, पांवटा गद्दी, पीलोदा, रायपुर, सैवाला, महानंदपुर ड्योडा, सेवा और बगलाई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गांवों में ग्राम विकास अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रैलियां निकालीं।

श्यारोली और पांवटा गद्दी में मयंक मंगल, पीलोदा में शरद कुमार माथुर, रायपुर में राज सिंह अकोदिया, सैवाला में विनोद वर्मा, महानंदपुर ड्योडा में धीरेंद्र कुमार बंसल, सेवा में पवन कुमार शर्मा और बगलाई में शिभूं दयाल यादव ने ग्राम विकास अधिकारियों के रूप में जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया।

स्वीप प्रभारी सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई रैलियों में “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” का नारा लगाया गया।

अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने ग्रामीणों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बिना किसी डर-भय के मतदान करने का संदेश दिया गया। मतदाताओं ने “मेरा वोट, मेरी ताकत” और “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” जैसे नारों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मतदान की शपथ ली। पंचायत चुनाव 2026 से पहले वजीरपुर पंचायत समिति के आठ गांवों में आयोजित यह अभियान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित रहा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story