करौली में पंचायत चुनाव: जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी और पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
करौली में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मतदान के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा, एसपी लोकेश सोनवाल और चुनाव पर्यवेक्षक प्रहलाद सहाय नागा ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जानें, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर क्या निर्देश दिए।

करौली में पंचायतीराज आम चुनाव के दौरान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते अधिकारी।
करौली जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल और चुनाव पर्यवेक्षक प्रहलाद सहाय नागा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने कुडगाँव, सलेमपुर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, चुनाव पर्यवेक्षक प्रहलाद सहाय नागा ने पंचायत समिति बालघाट के मतदान केंद्र मुंडिया, नांगल शेरपुर, लपावली और बालघाट का दौरा किया। इसके अलावा पंचायत समिति टोडाभीम के मतदान केंद्र पदमपुरा तथा पंचायत समिति कुडगाँव के मतदान केंद्र सलेमपुर, कुडगाँव और महमदपुर सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान की प्रगति, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कक्षों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा वहां तैनात मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं और मतदान की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के प्रवेश और निकास की व्यवस्था, मतदान कक्षों की स्थिति, पेयजल, विद्युत, छाया और बैठने की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रखी जाएं, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस जाब्ते और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा और चुनाव पर्यवेक्षक प्रहलाद सहाय नागा ने संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मतदान प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता को निर्भीक एवं सुरक्षित वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, पुलिस अधिकारी और निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
