करौली में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार, 14 नवम्बर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव और 16 नवम्बर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होने वाले मतदान के मद्देनजर अंतिम प्रशिक्षण के बाद 481 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना कर दिए गए।

मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय करौली में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अक्षय गोदारा के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मतदान दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करने तथा निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने मतदान दलों के सदस्यों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्मिकों की शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए मतदान दिवस पर आवश्यक सावधानियों और व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्धारित सूची के अनुसार सभी आवश्यक निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने की सुनिश्चितता के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण में पंचायत समिति टोडाभीम, मण्डरायल, सपोटरा, बालघाट एवं कुडगाँव के अंतर्गत आने वाली 144 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इस चरण में 90 पंचायत समिति वार्डों और 16 जिला परिषद वार्डों के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। सभी मतदान कार्मिकों एवं रिटर्निंग अधिकारियों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 14 नवम्बर, शनिवार को ईवीएम के माध्यम से जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जाएगा, जबकि 16 नवम्बर को बैलेट पेपर के जरिए सरपंच पद के चुनाव होंगे।

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 481 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

प्रशिक्षण एवं निर्वाचन सामग्री वितरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान दलों को निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, एडीपीआर धर्मेन्द्र कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और मतदान दलों के सदस्य मौजूद रहे। करौली में 144 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 481 मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ मतदान प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story