करौली में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण को लेकर प्रशासन और पुलिस ने मतदान व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अक्षय गोदारा और जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने सपोटरा एवं कुड़गांव पंचायत समिति क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े इंतजामों को परखा गया।

12 नवम्बर को किए गए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालौती, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुड़गांव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनपुर बर्रिया तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनुमान मंदिर, चैनपुर सहित बुकना एवं जोड़ली के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने मतदान कक्षों की व्यवस्था, मतदाताओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैम्प, आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर तथा स्वयंसेवकों की सहायता की उपलब्धता की समीक्षा की। इसके साथ ही पेयजल, विद्युत, छाया, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रॉन्ग रूम से संबंधित व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षित अभिरक्षा, निगरानी व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को सतर्क रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रखने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान सपोटरा के रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) अनूप सिंह सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में मतदान प्रक्रिया को निर्बाध और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story