गंगापुर सिटी की मां इंदरगढ़ देवी की 45वीं यात्रा में छप्पन भोग, जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन
गंगापुर सिटी की मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की 45वीं यात्रा में माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया। शरद पूर्णिमा पर भगवती जागरण, खीर प्रसादी वितरण, कन्या पूजन और विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

बूंदी जिले के इंदरगढ़ स्थित बिजासन माता मंदिर में 45वीं वार्षिक यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया गया 56 भोग प्रसाद।
गंगापुर सिटी। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में मां इंदरगढ़ देवी, जिला बूंदी की 45वीं यात्रा के दौरान माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर विशाल भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। शरद पूर्णिमा पर्व के चलते खीर की प्रसादी भी वितरित की गई।
शनिवार रात्रि 9 बजे से इंदरगढ़ स्थित गंगापुर वालों की धर्मशाला में विशाल भगवती जागरण शुरू हुआ। इसमें यात्री श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मनोज एंड ग्रुप ने माता रानी की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। जागरण रविवार सुबह 4 बजे तक चला।
रविवार सुबह 7 बजे बिजासन माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु ध्वजा हाथ में लेकर जुलूस के रूप में रवाना हुए। देवीचरण गर्ग, अशोक करौली बाली, प्रसाद भोड, वेद प्रकाश मंगल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, अनुराग गर्ग, सुनील गर्ग, योगेश शर्मा, कैलाश चंद हैप्पी, योगेश गर्ग, राम अवतार, रॉकी गुप्ता, केजी गुप्ता, दीपक सेन सहित सभी महिला और पुरुष यात्री छप्पन भोग की प्रसादी के साथ माता रानी के जयकारे लगाते हुए दरबार पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने माता रानी को छप्पन भोग अर्पित कर दर्शन किए और परिवार व देश की खुशहाली की कामना की। मंदिर के समीप शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर का विशेष भोग लगाया गया और यात्रियों को खीर की प्रसादी वितरित की गई।
यात्रा के दौरान इंदरगढ़ के गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और नीचे बिजासन वाले मंदिर में भी छप्पन भोग लगाया गया। धर्मशाला में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और भेंट अर्पित की गई। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन, पूजा-अर्चना और प्रसादी वितरण में भाग लिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
