गंगापुर सिटी में गौ सम्मान आह्वान अभियान के पोस्टर का विमोचन, 17 दिसंबर को जयपुर में होगा बड़ा आयोजन
गंगापुर सिटी के श्री बालाजी दरबार बिनोरी धाम में गौ सम्मान आह्वान अभियान के पोस्टर का विमोचन हुआ। दीपावली पर गौ पूजन और हस्ताक्षर अभियान के साथ 17 दिसंबर को जयपुर में 36 राज्यों से जुड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी है।

गंगापुर सिटी के श्री बालाजी दरबार में गौ सम्मान आह्वान अभियान का पोस्टर जारी किया गया।
गंगापुर सिटी में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मंगलवार को श्री बालाजी दरबार बिनोरी धाम पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समस्त गौ सेवकों ने भाग लेकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
गौ सम्मान आह्वान अभियान संपूर्ण भारतवर्ष में संतों एवं गौ सेवकों के सानिध्य में संचालित किया जा रहा है। अभियान का तृतीय चरण 17 दिसंबर 2026 को देश के 36 राज्यों की राजधानियों में संपन्न होगा। इस दौरान संबंधित राज्यों की राजधानियों में केंद्र और राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ज्ञापन के साथ लाखों लोगों के हस्ताक्षर भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
अभियान के जिला प्रभारी एवं गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को श्री बालाजी दरबार बिनोरी धाम पर सभी गौ सेवकों की उपस्थिति में अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। अभियान के माध्यम से मांग की जा रही है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए और दीपावली के पावन पर्व पर घर-घर में मां लक्ष्मी के पूजन के साथ गौ माता का भी पूजन किया जाए।
इसके लिए संपूर्ण भारतवर्ष में अभियान के तहत लक्ष्मी जी का पाना वितरित किया जाएगा। इस पान में अभियान से संबंधित जानकारी के साथ गौ माता का चित्र भी होगा। पोस्टर विमोचन के बाद जिलेभर में गौ भक्तों की ओर से विभिन्न प्रतिष्ठानों और घरों पर लक्ष्मी जी का पाना, पोस्टर एवं बैनर वितरित किए जाएंगे।
अभियान से जुड़े सभी गौ सेवकों ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि दीपावली के पावन पर्व पर लक्ष्मी पूजन के साथ गौ माता के नाम का एक दीपक जलाएं। साथ ही गौ माता का पूजन करते समय लक्ष्मी जी का वितरित किया गया पोस्टर भी रखें। नागरिकों से अभियान में शामिल होकर हस्ताक्षर अभियान को गति देने का आग्रह किया गया है।
गोविंद नारायण शर्मा ने अधिक से अधिक गौ भक्तों से 17 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। जयपुर में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक विजय मंत्र का कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे साधु-संतों एवं सनातन प्रेमियों के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के साथ राज्य सचिव के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार को लाखों हस्ताक्षरों के साथ प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।
अभियान के माध्यम से संपूर्ण भारत में गौ हत्या को पूर्णतया समाप्त करने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग उठाई जा रही है। जिला प्रभारी गोविंद नारायण शर्मा ने सभी गौ सेवकों एवं गौ माता प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर अभियान से जुड़ने और जयपुर में ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लेकर गौ माता की सुरक्षा की मांग को मजबूत करने का आह्वान किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
