सांवलिया भक्त मंडल के तत्वावधान में 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को शाम 7:00 बजे गोविंद पैलेस गार्डन में मंडल से जुड़े नवनिर्वाचित पार्षदों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पार्षद श्री वीरेंद्र अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल विक्की, रविकांत मिश्रा, दुष्यंत कटारिया, जितेंद्र कटारिया और पदम जोशी का मंडल की ओर से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता हरगोविंद कटारिया, एडवोकेट राजेश जैमिनी और पूर्व पार्षद अरविंद शर्मा के सानिध्य में किया गया। सांवलिया भक्त मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित हुआ। इस दौरान मंडल से जुड़े सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की गई।

समारोह में सभी वक्ताओं ने गंगापुर को स्वच्छ गंगापुर बनाने का संकल्प लिया। साथ ही मंडल की ओर से किए जा रहे धार्मिक कार्यों की प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश शर्मा गार्ड, सांवलिया भक्त मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश जैन, हरगोविंद कटारिया, अरविंद शर्मा, विप्र महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, विनोद शर्मा, सुनील गुप्ता, जगदीश जी सेन, सत्यनारायण सेन, सागर गुर्जर, जीतू पाठक, नीरज काडोलिया, सोनू, मोनू मोबाइल, हर्ष शर्मा, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गोगोरिया, पूर्व पार्षद अनवर जाकिर, मनोज गुप्ता बंटी, मोहन सिंह राजपूत, बृजेश वैष्णव, योगेंद्र सोनी, पप्पू माली, राजवीर सिंह गुर्जर सहित मंडल के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चंदू पाराशर ने किया।

समारोह में नवनिर्वाचित पार्षदों के अभिनंदन के साथ स्वच्छ गंगापुर का संकल्प और सांवलिया भक्त मंडल की धार्मिक गतिविधियों के प्रति सहभागिता प्रमुख रूप से सामने आई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story