गंगापुर सिटी: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रशासन और स्कूल शिक्षा परिवार की बैठक
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर चर्चा हुई।

गंगापुर सिटी उप जिला कलेक्टर कार्यालय में मतदाता जागरूकता और सूची में नाम जोड़ने को लेकर अधिकारियों एवं स्कूल शिक्षा परिवार की बैठक।
गंगापुर सिटी में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों और युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल शिक्षा परिवार ने प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास तेज करने पर जोर दिया। उप जिला कलेक्टर विनोद कुमार गोदारा की अध्यक्षता में उप जिला कलेक्टर कार्यालय, गंगापुर सिटी में स्कूल शिक्षा परिवार के पदाधिकारियों और निजी विद्यालय संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें पात्र विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और मतदान के महत्व के प्रति युवाओं को जागरूक करने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
स्कूल शिक्षा परिवार के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सारांश जैन ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। साथ ही युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने और मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने में निजी विद्यालयों की भूमिका पर चर्चा की गई।
स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। निजी विद्यालय समाज में जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी देने तथा उन्हें अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष नीटू सिंह धावाई ने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। प्रत्येक पात्र युवा को अपने मताधिकार का महत्व समझना चाहिए और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने निजी विद्यालय संचालकों से विद्यार्थियों और अभिभावकों तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने तथा प्रशासन के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
बैठक में स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नीटू सिंह धावाई, विष्णु शर्मा, विवेक पाठक, चंद्रमोहन वैष्णव, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह नापित, छविकांत शर्मा, ओमप्रकाश महावर, राजेश दुबे, अजय मंगल, चेतन अग्रवाल, अजय सिन्हा, राजेंद्र कुमार छीपा और लक्ष्मीकांत जी सहित स्कूल शिक्षा परिवार के कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी तथा विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे।
बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
