गंगापुर सिटी में विप्र फाउंडेशन जोन 1-डी के तत्वावधान में जिला स्तरीय ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन 4 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 12 बजे विजय पैलेस मैरिज होम में किया जाएगा। समारोह में शिक्षा, खेल, प्रशासन, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

विप्र फाउंडेशन जोन 1-डी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हेमंत शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजय विनायक जोशी जी, पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, नई दिल्ली होंगे। कार्यक्रम में श्री भुवनेश्वर शर्मा ‘चच्चू भैया’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, कोटा तथा श्री सतीश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, राजस्थान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समारोह में श्री जगदीश प्रसाद गौड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, करौली, श्री रवि कुमार शर्मा RAS, श्री राकेश शर्मा RAS, श्री राजेश कर्नल, प्रदेशाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन जोन एक जयपुर, श्री हेमेन्द्र वशिष्ठ, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विप्र फाउंडेशन तथा श्री नरेन्द्र हर्ष, राष्ट्रीय सचिव विप्र फाउंडेशन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विप्र फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी ने बताया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह समारोह समाज की प्रतिभाओं को पहचान, सम्मान और प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं के साथ उनके अभिभावकों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति समारोह को गरिमामय बनाएगी।

आयोजकों ने समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है। समारोह में शिक्षा, प्रशासन, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान के साथ दायित्व ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story