गंगापुर सिटी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर जनकल्याण के उद्देश्य से नवदुर्गा सप्तशती शतचंडी पाठ अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर परिसर में रविवार, 11 अक्टूबर से नवरात्र घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव की शुरुआत होगी। आयोजन के तहत बालाजी चौक से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्ग से होते हुए सीताराम मंदिर पहुंचेगी।

गंगापुर सिटी नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस अनुष्ठान को लेकर शनिवार को सीताराम मंदिर में समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पूजा-अनुष्ठान, हवन, पूजन और यज्ञ सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। आयोजन के लिए मंदिर परिसर को टेंट, लाइट और डेकोरेशन से सजाया गया है।

आयोजन से जुड़े वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि अनुष्ठान की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नौ दिनों तक 11 विद्वान पंडितों द्वारा नवरात्र पाठ, पूजा-अर्चना, अनुष्ठान और नवदुर्गा सप्तशती पाठ किया जाएगा। प्रतिदिन सामूहिक पूजा-अर्चना होगी और शाम को महाआरती में सभी भक्त शामिल होंगे।

समिति सदस्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह 8 बजे बालाजी चौक से भव्य कलश शोभायात्रा रवाना होगी। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होकर सीताराम मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद अबूझ मुहूर्त में माता रानी का दरबार सजाकर नवरात्र स्थापना और घट पूजन विधि-विधान से किया जाएगा। 11 पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवदुर्गा सप्तशती शतचंडी पाठ अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।

नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के दौरान जागरण, भजन संध्या, प्रसादी वितरण और भंडारे के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके लिए 101 जोड़े निर्धारित किए गए हैं, जो सामूहिक पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। सुबह-शाम आरती और पूजन सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

नवदुर्गा सेवा समिति ने सभी जोड़ों से लाल वस्त्र धारण कर कलश शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। साथ ही माता रानी के भक्तों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन से जुड़कर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

आयोजन से जुड़े अनुज शर्मा, अजय पाराशर, वेद प्रकाश मंगल, राधामोहन गोयल, अजय खुटला, लबली मिश्र, प्रेमचंद तलवाड़ा, महेंद्र मेडिकल, राकेश मंगल फर्नीचर, हेमेंद्र बोहरा, श्याम सुंदर शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, कमलेश जोशी, बंटी मेडिकल, प्रहलाद शर्मा, विष्णु शर्मा और श्याम शर्मा सहित अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story